01. भारत और किर्गिजस्तान के बीच 12वीं KHANJAR-XII सैन्य अभ्यास 10 से 23 मार्च तक किर्गिजस्तान में आयोजित हो रहा है।
02. देश की पहली हाइड्रोजन पावर ट्रेन 31 मार्च से दौड़ सकती है। ये हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी। 110 किमी की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन में 2638 यात्री सफर कर सकेंगे।
03. YouGov ने इंडिया वैल्यू रैंकिंग में अमूल को तीसरा सबसे मुल्यवान बैंड घोषित किया। इस सूची में यह देश का एकमात्र FMCG ब्रांड है। इसके पहले अमेजन और फ्लिपकार्ट हैं।
04. बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ ब्रिटेन के गवर्नर रहे मार्क कार्नी को कनाडा का 24वां प्रधानमंत्री चुना गया है। वे सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी से हैं। उन्होंने जस्टिन ट्रूडोकी जगहली।
05. भारत ने तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नौवीं बार ICC इवेंट के फाइनल में खेलकर युवराज सिंह के 8 फाइनल में खेलने के रिकॉर्ड कोतोड़ा है।
06. उत्तर कोरिया ने पहली बार अपनी न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन का अनावरण किया है। यह हथियार प्रणाली दक्षिण कोरिया और अमेरिका के लिए एक बड़ी सुरक्षा चुनौती बन सकती है।
07. अमेरिकी सेना का मिनी स्पेस शटल, एक्स-37बी, 434 दिनों तक चले सीक्रेट मिशन को पूरा कर पृथ्वी पर वापस आया है। दिसंबर 2023 में नासानेइसे लॉन्चकियाथा।
08. सरकार ने न्यायमूर्ति जॉयमलय बागची को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया। वे 2031 में भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने के संभावित उम्मीदवार हैं।
09. फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ब्रिटेन में 17 साल बाद परमाणु हथियार तैनात करने की योजना बना रहा है। सैफॉक में 22 परमाणु बंकरों को अपग्रेड किया गया है।
10. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेंगलुरु में IAF के एयरोस्पेस मेडिसिन संस्थान में ICMR एक्स्ट्रामुरल रिसर्च प्रोजेक्ट लॉन्च किया।
11. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पहले विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का आयोजन करेगा। यह मीडिया और मनोरंजन उद्योग सम्मेलन है, जो 1 से 4 मई तक मुंबई में होगा।
12. वानुआतु ने ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द किया है। यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित है। यहां की आबादी 3 लाख है और यह 83 छोटे ज्वालामुखीय द्वीपों से बना है। वानुअतु में सवा करोड़ रुपए में नागरिकता मिलती है।