दलाई लामा गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित करंट अफेयर्स

Mar 16, 2025

Follow us on


Stay updated with the latest daily current affairs, covering national and international news, politics, sports, science, and more. Enhance your knowledge

दलाई लामा गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित करंट अफेयर्स

 

01. देश के छह नए स्थानों को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की अस्थायी सूची में जोड़ा गया। इनमें कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ समेत कई प्रमुख स्थल हैं।

 

02. 14वें दलाई लामा को गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया। ये उन्हें शांति, करुणा, स्थिरता की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए दिया।

 

03. भारत और चिली के बीच कृषि पर पहली संयुक्त कार्यसमूह (JWG) बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वर्चुअली हुई।

 

04. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को बीसीसीआई ने आईपीएल से दो साल के लिए बैन कर दिया है। मेगा ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 करोड़ 25 लाख रु. में खरीदा था।

 

05. नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में भारत 45 स्वर्ण, 40 रजत, 49 कांस्य सहित 134 मेडल के साथ शीर्ष पर रहा।

 

06. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को 15 हजार करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिली। यह भारत का 5वां सबसे बड़ा आईपीओ होगा

 

07. सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए इलॉन मस्क की स्पेस एजेंसी Specex ने रॉकेट फॉल्कन 9 को लॉन्च किया।

 


© 2025 TtimesNow. All rights reserved.