राजस्थान भर्ती पटवार,vdo, व रेलवे के लिए करंट affairs

Mar 13, 2025

Follow us on


Stay updated with the latest daily current affairs, covering national and international news, politics, sports, technology, and more. Enhance your knowledge

 

राजस्थान भर्ती पटवार,vdo, व रेलवे के लिए करंट affairs

 

01. सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कुल 62 घंटे, 9 मिनट का स्पेसवॉक किया, जो किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री के लिए रिकॉर्ड है। 19 मार्च तक वे धर्ती पर लौटेंगी।

 

02. यूनेस्को ने बस्तर के कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान को ऐतिहासिक धरोहरों की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया।

 

03. यूक्रेन 2020-2024 के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा आर्म इंपोर्टर रहा। इसके बाद भारत, कतर और सऊदी अरब थे। वहीं, अमेरिका सबसे बड़ा आर्म एक्सपोर्टर था।

 

04. दिल्ली लगातार छठे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी। 2024 के। Q एयर रिपोर्ट में भारत के 13 शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर हैं।

 

05.केंद्र ने अवामी एक्शन कमेटी व जम्मू-कश्मीर इत्तिहाद उल मुसलमीन पर 1967 के गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत 5 साल का बैन लगाया।

 

6. शनि ग्रह पर के 128 नए चांद मिले हैं। इससे शनि के पास कुल 274 चंद्रमा हो गए हैं। ये इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन में रजिस्टर्ड हैं।

 

07. मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम नरेंद्र मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन" से सम्मानित किया।

 

08. इलॉन मस्क का Starlink अब भारत में उपलब्ध होगा। यह हाई स्पीड, सस्ता ब्रॉडबैंड इंटरनेट देंगे। एयरटेल और जियो ने स्टारलिंक के साथ MOU किया।

 

09. अमेरिका की पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट डॉ जैनेंद्र जैन को प्रतिष्ठित वॉल्फ प्राइज फिजिक्स के लिए चुना गया है।

 

10. केंद्र ने इमीग्रेशन और फॉरेनर्स बिल पेश किया। अब बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत आने पर 5 साल तक की सजा और 5 लाख रुपए का जुर्माना होगा।

 

11. गुजरात किडनी ट्रांसप्लांट में देश का पहला राज्य बना, जहां महिला और पुरुषों की बराबर हिस्सेदारी है।

 

12. टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग चीन के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 5.71 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। वे 41 वर्ष के हैं।

 

13. डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा के स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। ओंटारियो द्वारा अमेरिका को बिजली निर्यात पर 25% अधिभार लगाने के प्रतिशोध में यह कदम उठाया गया है।


© 2025 TtimesNow. All rights reserved.