भारत 284 अरबपतियों के साथ दुनिया में तीसरे नंबर पर

Mar 29, 2025

Follow us on


राजस्थान की सभी भर्ती परीक्षाओं पटवार vdo राजस्थान पुलिस व रेलवे ग्रुप d व NTPC के लिए हमसे जुड़े रहे निश्चित सफलता के लिए हमारी साइट पर जरूर विजिट करे l

भारत 284 अरबपतियों के साथ दुनिया में तीसरे नंबर पर

 

01. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, यूएस में 870 अरबपति हैं, जो चीन (823 अरबपति) से ज्यादा हैं। भारत 284अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। 10 साल में पहली बार है जब चीन ने अपनी नंबर एक स्थितिखोदी है।

 

02. AICTE ने 2025 को एआई का साल घोषित किया है। अक्टूबर में AI महाकुंभ होगा जिसमें शिक्षाविद, इंडस्ट्री व लीडर्स एक मंच पर आएंगे। यह कार्यक्रम भारत के लिए एआई के महत्व को समझाने के लिए होगा।

 

03. एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर पहली बार दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल हुई हैं। उनकी संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपए है। वे सबसे अमीर महिलाओं में पांचवें स्थान पर हैं।

 

04. खेलो इंडिया पहल के तहत खेलो इंडिया पैरा गेम्स का आयोजन दिल्ली में हुआ। प्रतियोगिता में 1,300 से ज्यादा पैरा-एथलीटों ने हिस्सा लिया। हरियाणा 34 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

 

05. भारत ने चाय निर्यात में श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने साल 2024 में 254 मिलियन किलो चाय का निर्यात किया। केन्या नंबर एक पर है।

 

06. कोलंबिया विवि ने मानव मस्तिष्क के माइटोकॉन्ड्रिया का पहला नक्शा तैयार किया है। इसमें पता चला कि माइटोकॉन्ड्रिया न केवल कोशिका के प्रकार के अनुसार मिन्न होते हैं, बल्कि मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्रों में भी भिन्न होते हैं।

 

07. भारत सरकार ने पांच आईआईटी, आईआईएससी और अन्य संस्थाओं के सहयोग से बेंगलुरु में पहला नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स रोड शो किया। इसका मकसद नैनोटेक्नोलॉजी में नवाचार को बढ़ावा देना था।

 

08. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'परम' एक न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन लॉन्च की है, जो हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइलों से लैस है। ये मिसाइलें ध्वनि की गति से कई गुना तेज यात्रा कर सकती हैं।

 

09. तागालोग के शब्द 'गिगिल' को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया। 'गिगिल' एक तीव्र भावना है जो गुस्से, उत्तेजना, या किसी प्यारे व्यक्ति या वस्तु को देखकर उत्पन्न होती है।

 

10. भारत और श्रीलंका के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए लंका इंडिया बिजनेस एसोसिएशन (LIBA) की स्थापना की गई है।

 

11. भारत के पहले स्वदेशी तेजस Mk2 लड़ाकू विमान की असेंबलिंग 60% हो चुकी है। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने इसमें एवियोनिक्स व इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

 

 

 


© 2025 TtimesNow. All rights reserved.